{"_id":"62aa047a97e7ab3b6d7921df","slug":"delhi-six-injured-after-being-hit-by-water-tank-in-badarpur-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बदरपुर में बाजार में पानी के टैंकर की चपेट में आने से छह घायल, वाहन जब्त, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बदरपुर में बाजार में पानी के टैंकर की चपेट में आने से छह घायल, वाहन जब्त, चालक फरार
Wed, 15 Jun 2022 09:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:40 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पानी के टैंकर द्वारा लोगों को कुचलने की सूचना 14 जून की शाम को मिली थी। एसआई अमित शर्मा को मौके पर भेजा गया। एसआई अमित शर्मा धर्मवीर मार्केट, खान सब्जी मंडी के पास, जहां एक टैंकर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
पानी के टैंकर ने छह लोगों को मारी टक्कर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक व्यस्त बाजार में तेज रफ्तार पानी के टैंकर की चपेट में आने से मंगलवार शाम को छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अपोलो व एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन को मामूली चोट लगी है, दो को फैक्चर आया है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में पानी का टैंकर कैसे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पानी के टैंकर द्वारा लोगों को कुचलने की सूचना 14 जून की शाम को मिली थी। एसआई अमित शर्मा को मौके पर भेजा गया। एसआई अमित शर्मा धर्मवीर मार्केट, खान सब्जी मंडी के पास, जहां एक टैंकर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
एसआई अमित कुमार अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने सभी घायल को फिट बताया। इसके बाद मोहन बाबा नगर, बदरपुर निवासी अयोध्या राम पुत्र लेफ्टिनेंट रामदेव राम की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। टैंकर को जब्त कर लिया है। टैंकर ने सब्जियों की रेहड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 337 (किसी की जान को खतरे में डालना या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। टैंकर मालिक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि चालक फरार है। पुलिस ने कहा कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है और आरोपी को पकडने के प्रयास किए जा रहे है।