{"_id":"57a4a5fb4f1c1b6f152bbb6b","slug":"delhi-sikh-gurudwara-committee-wants-case-to-be-file-against-kamalnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा : जीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा : जीके
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : AmarUjala
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नवंबर 84 सिख दंगा मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कमेटी ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर दंगों की जांच कर रही एसआईटी को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने राजनाथ सिंह को लिखे 11 पृष्ठ के पत्र में आरोप लगाया है कि कमलनाथ ने 1 नवंबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पर हुए हमले में दंगाई भीड़ का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
गुरुद्वारा रकाबगंज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक समाचार पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इनमें स्पष्ट है कि कमलनाथ के साथ तीन मूर्ति मार्ग से आई भीड़ ने गुरुद्वारा साहिब पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद तत्कालीन पुलिस आयुक्त गौतम कौल व हुकुम चंद जाटव के साथ ही पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने कमलनाथ व अन्य को नहीं रोका। स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित हमला था।
विज्ञापन