फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi : Sharp shooter of Hasim gang arrested after encounter

मुठभेड़ के बाद हासिम गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार,  दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर रखा था एक लाख का इनाम 

Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
delhi : Sharp shooter of Hasim gang arrested after encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यमुनापार में सक्रिय हासिम बाबा गिरोह के शार्प शूटर सचिन कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी के मामलों में वांछित था। आरोपी से एक स्वचालित पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुनील राजैन को छह जुलाई को सूचना मिली थी कि सचिन कुमार उर्फ मुकेश कुमार उर्फ गोलू अपने साथी के साथ वारदात करने हथियार के साथ शाहदरा इलाके में आएगा। एसीपी ललित मोहन नेगी व ह्दय भूषण नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन, रविन्द्र जोशी व विनोद बडोला की टीम ने श्यामलाल कॉलेज के पास घेराबंदी की। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने यहां आरोपी को सरेंडर करने के लिए ललकारा तो उसने गोली चला दी। बचाव में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। आखिरकार पुलिस ने नंदनगरी निवासी सचिन कुमार (24) को दबोच लिया। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से चार केसों को सुलझाने का दावा किया है। सचिन ने 11 मई, 2018 को एक लड़की से दुव्यर्वहार किया था। जब लड़की के पिता व भाई ने विरोध किया तो सचिन ने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी थी। पिता की मौत के बाद ये गलत संगत में पड़ गया और हासिम बाबा गिरोह में शामिल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed