{"_id":"626b9c27042f564c5164f962","slug":"delhi-shakurpur-subhash-place-quarrel-between-two-groups-in-old-enmity-stone-pelting-rumor-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकूरपुर में दो गुटों के बीच बवाल: पथराव की अफवाह से मची अफरा-तफरी, दो घायल, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकूरपुर में दो गुटों के बीच बवाल: पथराव की अफवाह से मची अफरा-तफरी, दो घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
सार
जांच में पता चला कि कोई पत्थरबाजी या सांप्रदायिक घटना नहीं हुई। घटना में जमील अहमद और मोहम्मद फरमान को चोटें आईं। यह दोनों ही शकूरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों को ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
सुभाष प्लेस में दो गुटों में बवाल
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में गुरुवार रात दो गुटों के बीच हिंसा और पत्थरबाजी की खबरों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि पत्थरबाजी की खबरें गलत हैं और यह दो स्थानीय युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
गुरुवार रात करीब 9:18 बजे पीसीआर पर कॉल मिली कि सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल के पास ब्लॉक एच और आई के पास दो गुटों में झगड़े के दौरान पथराव हो गया है। समय न गंवाते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि यह झगड़ा अज्जू उर्फ साहिल और वसीम उर्फ मोगली के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ था। दोनों ही तरफ से तीन-चार लड़के और मौजूद थे। यह सभी पुलिस आने की सूचना मिलने पर फरार हो गए।
जांच में पता चला कि कोई पत्थरबाजी या सांप्रदायिक घटना नहीं हुई। घटना में जमील अहमद और मोहम्मद फरमान को चोटें आईं। यह दोनों ही शकूरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों को ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद है जो काफी वायरल हो रहा है।