फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Shakurpur Subhash place quarrel between two groups in old enmity stone pelting rumor police probing matter

शकूरपुर में दो गुटों के बीच बवाल: पथराव की अफवाह से मची अफरा-तफरी, दो घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

जांच में पता चला कि कोई पत्थरबाजी या सांप्रदायिक घटना नहीं हुई। घटना में जमील अहमद और मोहम्मद फरमान को चोटें आईं। यह दोनों ही शकूरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों को ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
Delhi Shakurpur Subhash place quarrel between two groups in old enmity stone pelting rumor police probing matter
सुभाष प्लेस में दो गुटों में बवाल - फोटो : सीसीटीवी फुटेज ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में गुरुवार रात दो गुटों के बीच हिंसा और पत्थरबाजी की खबरों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि पत्थरबाजी की खबरें गलत हैं और यह दो स्थानीय युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 9:18 बजे पीसीआर पर कॉल मिली कि सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल के पास ब्लॉक एच और आई के पास दो गुटों में झगड़े के दौरान पथराव हो गया है। समय न गंवाते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि यह झगड़ा अज्जू उर्फ साहिल और वसीम उर्फ मोगली के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ था। दोनों ही तरफ से तीन-चार लड़के और मौजूद थे। यह सभी पुलिस आने की सूचना मिलने पर फरार हो गए।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कोई पत्थरबाजी या सांप्रदायिक घटना नहीं हुई। घटना में जमील अहमद और मोहम्मद फरमान को चोटें आईं। यह दोनों ही शकूरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों को ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद है जो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed