फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi shahdara south zone deputy commissioner ateek posted obscene photo on official whatsapp group

डिप्टी कमिश्नर ने ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाली अश्लील फोटो, हुआ बुरा हाल

Mon, 23 Oct 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
 delhi shahdara south zone deputy commissioner ateek posted obscene photo on official whatsapp group

दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन में उपायुक्त अतीक अहमद अपने ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील फोटो डालकर बुरी तरह फंस गए। इस ग्रुप में कई निगम अधिकारियों के अलावा पार्षद भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह जैसे ही महिला पार्षदों ने अश्लील फोटो देखी उन्होंने आपत्ति जताना शुरू कर दी। रविवार को आनंद विहार से निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने उपायुक्त के खिलाफ आनंद विहार थाने में शिकायत भी दे दी।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आनंद विहार थाना पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक ने माफी भी मांगी थी

 delhi shahdara south zone deputy commissioner ateek posted obscene photo on official whatsapp group

पुलिस के मुताबिक निगम उपायुक्त अतीक अहमद ने शाहदरा दक्षिणी जोन का एक ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में निगम अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में निगम पार्षद भी शामिल हैं।

शनिवार रात करीब 12:05 बजे अचानक अतीक ने ग्रुप पर एक अश्लील फोटो डाल दी। जिसके बाद अतीक की आलोचना होने लगी। कई महिला पार्षदों ने इस पर आपत्ति भी जताई।

इधर करीब 45 मिनट बाद अतीक ने फोटो के लिए खेद प्रकट कर उसे डिलीट करने की बात की, लेकिन इसके बावजूद अतीक का विरोध बढ़ता चला गया। सुबह आनंद विहार की निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने पुलिस से अतीक की लिखित शिकायत कर इसे अभद्र पोस्ट बताते हुए महिलाओं का अपमान बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed