फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi self styled godman nabbe das arrested for molesting a minor girl all updates

दिल्ली में एक और बाबा गिरफ्तार, बीमार बच्ची का किया शोषण

Mon, 03 Sep 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
delhi self styled godman nabbe das arrested for molesting a minor girl all updates
नब्बे दास - फोटो : अमर उजाला

वीरेंद्र देव दीक्षित और दाती महाराज के बाद दिल्ली के  एक और बाबा पर छेड़छाड़ जैसा संगीन आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने 42 वर्षीय इस स्वघोषित धर्मगुरु को इसके दक्षिण दिल्ली स्थित आश्रम से एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


डीसीपी (साउथ) विजय कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम बाबा नब्बे भगत उर्फ नवाब सिंह है और वह भाटी खुर्द गांव का रहने वाला है। बाबा पिछले 10 सालों से अपना आश्रम चला रहा है। डीसीपी ने बताया, 'पुलिस को 17 अगस्त को शिकायत मिली थी जिसके बाद बाबा की गिरफ्तारी की गई है।'
विज्ञापन


डीसीपी ने आगे बताया कि, 'लड़की की मां ने डाक के जरिए पुलिस को बाबा के खिलाफ शिकायत भेजी थी। उसने खत में बताया है कि उसकी बेटी का बाबा ने शोषण किया।' अपनी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी बेटी बीमार थी तो वह 14 अगस्त को उसे बाबा के आश्रम में ले गई थी ताकि बच्ची को बाबा का आशीर्वाद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बाजार से लौटी मां तो देखा...

delhi self styled godman nabbe das arrested for molesting a minor girl all updates

पीड़िता की मां की शिकायत में लिखी बातें बताते हुए एक पुलिस अफसर ने बताया, 'जब पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर बाबा नब्बे दास के आश्रम में पहुंची तो उसने मां को बाजार से कुछ सामान लाने भेजा और कहा कि बेटी को यहीं छोड़ जाए। जब वह लौटी तो हैरान रह गई कि उसकी बेटी बाबा की गोद में बैठी थी और वह कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छू रहा था।'

अफसर ने आगे बताया कि जब महिला बाबा पर चिल्लाई और बोला कि तुम्हारी शिकायत पुलिस में करूंगी तो वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद डरी हुई महिला अपने घर पहुंची और पुलिस को चिट्ठी लिखकर शिकायत भेजी। वो और उसका परिवार जल्द ही हरियाणा शिफ्ट हो गया।

पुलिस ने बताया कि महिला का खत मिलने के बाद एक टीम महिला के घर पर भेजी गई तो पता चला कि उसने घर बदल लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पड़ोसी या कोई भी उसका नया पता नहीं जानते थे। आखिरकार पुलिस ने महिला के एक रिश्तेदार को ढूंढ निकाला।

रिश्तेदार ने खोले परिवार के राज

delhi self styled godman nabbe das arrested for molesting a minor girl all updates

अधिकारी ने आगे बताया कि उस रिश्तेदार ने उन्हें यह जानकारी दी कि अब पीड़िता का परिवार हरियाणा में रह रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई और परिवार को कहा गया कि वह एक लिखित शिकायत दे।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को बाबा के नाम आईपीसी की धारा 354(शोषण) और पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 8 के तहत फतेहपुर बेरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी बाबा को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार करने से पहले पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed