फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: security Guard beat youth to death on suspicion of theft, arrested

दिल्ली : चोरी के शक में गार्ड ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2020 08:50 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 18 Jul 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi: security Guard beat youth to death on suspicion of theft, arrested
बस स्टैंड कर्माचारी को पीटने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सराय काले खां इलाके में क्लस्टर बसों की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने चोरी के शक में एक युवक को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


निजी सिक्योरिटी कंपनी में काम करने वाले गार्ड की पहचान नेहरू विहार निवासी ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा (59) के तौर पर हुई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस दूसरे गार्ड की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया 13 जुलाई को सराय काले खां निवासी खुर्शीद आलम (24) नाम के युवक की मौत की सूचना सफदरजंग अस्पताल से मिली। एसआई सराय काले खां चौकी इंचार्ज बाबूलाल, हेड कांस्टेबल हरविर सहित दूसरे पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में खुर्शीद के पिता के बयान पर सनलाइट कॉलोनी थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया 13 जुलाई की सुबह उनका बेटा दोस्तों के साथ कहीं गया था। ग्यारह बजे इसके एक दोस्त ने घर आकर जानकारी दी खुर्शीद सराये काले खां फ्लाईओवर के पास फुटपाथ पर पड़ा है। जिसके बाद वह बेटे को ई रिक्शा से अपने घर ले आए। तबीयत ठीक महसूस नहीं करने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला खुर्शीद अपने दोस्त कृष्णा के साथ सराय काले खां बस स्टैंड के पार्किंग इलाके में पहुंचा, जहां क्लस्टर बसें खड़ी होती हैं। आरोप है कि दोनों चोरी की कोशिश में थे। मौके पर मौजूद दो गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया। एक गार्ड ने खुर्शीद को बुरी तरह पीट दिया था। इसके बाद खुर्शीद को बाहर लाकर फुटपाथ पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी गार्ड ब्रजेंद्र को शुक्रवार रात जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed