फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi School of Open Learning will again give a chance to students whose exams were missed due to failure of metro

Delhi University: जिन छात्रों की मेट्रो की खराबी के कारण छूटी परीक्षा, उन्हें दिल्ली स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग फिर से देगा मौका

Sun, 12 Jun 2022 03:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jun 2022 03:56 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में आयी तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के चौथे व छठे सेमेस्टर के छात्र परीक्षा नहीं दे सके थे, उन्हें डीयू प्रशासन ने दौबारा मौका देने का फैसला किया है। बता दें कि गत  9 जून को मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण काफी छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन
Delhi School of Open Learning will again give a chance to  students whose exams were missed due to failure of metro
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के चौथे व छठे सेमेस्टर के अनेक विद्यार्थी गत 9 जून को मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए डीयू प्रशासन ने दोबारा परीक्षा लेने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। करीब 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। ब्यूरो

विज्ञापन


वायलेट लाइन में खराबी से मेट्रो दो घंटे प्रभावित
मेट्रो की वायलेट लाइन पर शनिवार सुबह दो घंटे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रही। वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ को जोड़ती है। शनिवार को कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह स्टेशन (बल्लभगढ़) के बीच सेवा में देरी हुई। मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं जारी थीं।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने सुबह करीब 8.30 बजे ट्वीट कर इसकी सूचना दी। सप्ताह में यह तीसरी बार है जब मेट्रो का कोई एक रूट प्रभावित हुआ है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी परेशानियों को साझा किया कि वह मेट्रो में फंसे हैं, जिसके कारण उन्हें काम पर पहुंचने में देरी हो रही है। इस तरह कई यात्रियों द्वारा जानकारी साझा की गई कि वह मेट्रो स्टेशनों पर लंबे समय से ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यात्री ने लिखा कि वह 15 मिनट से कश्मीरी गेट स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहा है। इसी तरह से सरिता विहार मेट्रो स्टेशन पर इंतजार कर रहे एक यात्री ने भी ट्रेन के देरी से आने की जानकारी दी। डीएमआरसी ने सुबह 10.30 बजे ट्वीट कर कहा कि वायलेट लाइन पर सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed