फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi School Bomb Threat News RK Puram Delhi Lal Bahadur Shastri School Receives Bomb Threat, Police on Spot

दिल्ली: एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
सार

दिल्ली के आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में बम रखने की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। स्कूल को खाली कराया और जांच की गई। हालांकि सूचना फर्जी निकली।

विज्ञापन
Delhi School Bomb Threat News RK Puram Delhi Lal Bahadur Shastri School Receives Bomb Threat, Police on Spot
दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता व दमकल विभाग मौके पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरके पुरम स्थित एक स्कूल में धमकी भरा ई-मेला आया है। मेल में स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता,  दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की प्रिंसपल के पास बम रखने की मेल आई। इसके बाद पुलिस को 8:25 की कॉल की गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तुरंत स्कूल को खाली कराया गया है। स्कूल की जांच की गई। जांच के बाद सूचना फर्जी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखने की मिली थी सूचना
इससे पहले 16 मई को दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची थी। स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

26 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी धमकी
26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

 

12 अप्रैल को मिली थी इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिला था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed