श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा हैवानियत: 8-10 फुट तक फैले थे अंग, खोपड़ी में स्किन नहीं सिर्फ हड्डी और मुंह में जीभ
जानवरों की तरह दरिंदों ने महिला के सिर व चेहरे की खाल उधेड़ी है। पुलिस को मौके से इन दोनों हिस्सों की खाल पड़ी मिली है। सिर की चमड़ी पर लंबे बाल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब महिला के शरीर के हिस्सों को देखा तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए।
विस्तार
दिल्ली में महरौली श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी की एक और हिला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में तो अब तक महिला की पहचान के लिए भी कोई सामने नहीं आया है। सराय काले खां में शनिवार को एक महिला के कटे हुए अंग मिले थे, अब कहा जा रहा है कि उसके साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी गई थीं। चाकू से नोच-नोचकर महिला के शव से खाल उधेड़ी गई थी। आगे पढ़ें पूरा मामला....
जानवरों की तरह दरिंदों ने महिला के सिर व चेहरे की खाल उधेड़ी है। पुलिस को मौके से इन दोनों हिस्सों की खाल पड़ी मिली है। सिर की चमड़ी पर लंबे बाल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब महिला के शरीर के हिस्सों को देखा तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए।
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आठ से दस फुट की दूरी पर शरीर के कटे हुए अंग बिखरे हुए थे। ऐसा लग रहा है कि जंगली जानवरों ने पॉलिथीन को फाड़कर शरीर के अंगों को नोंचा है और दूर तक घसीटते हुए ले गए।
मुंह में बची है सिर्फ जीभ
पुलिस को मौके से मानव खोपड़ी(खोंपडी पर स्किन नहीं है, सिर्फ हड्डी और मुंह में जीभ है), उंगलियां, कोहनी से ऊपर के दोनों हाथ, हाथ की हड्डियां, फीमर हड्डी, स्किन में लगे हुए बाल, धड़ का काफी मात्रा में मांस, हथेली का मांस और हड्डी और टखने से नीचे के दोनों पैर मिले हैं।
मुख्य बाजार, बदरपुर निवासी तेजप्रताप ने शनिवार सुबह 11.56 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी थी कि सराय काले खां बस स्टैंड के पीछे रैपिड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास झाडिय़ों में पड़ी एक पॉलीथिन में मानव अंग कटे हुए पड़े हैं। उसकी खोपड़ी कुछ अज्ञात हिस्सों के साथ पड़ी थी।
फोरेंसिक विशेषज्ञों सहित क्राइम टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। उन्होंने मौके से नमूने उठाए। शव दो से तीन सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस नोएडा पहुंचीदिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को नोएडा में उस जगह पहुंची, जहां कुछ दिन पहले महिला के शरीर के हिस्से मिले हैं। नोएडा पुलिस ने मेडिकल बोर्ड बनवा कर महिला के शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा में महिला के हाथ की हथेली मिली है। वह दिल्ली में मिली महिला की हथेली से साइज व लंबाई में मेल खा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जगह मिले शरीर के हिस्से एक ही महिला के हो सकते हैं। हालांकि इसका खुलासा डीएनए रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर के हिस्सों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सोमवार को मेडिकल बोर्ड बनवाने की सिफारिश की जाएगी। इसके बाद शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है-
दिल्ली पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि मृतक महिला के साथ श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है। जिस तरह आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए थे, उसी तरह मृतक महिला के शरीर के टुकड़े किए गए हैं। दरिंदों ने मृत महिला के सिर व चेहरे से खाल भी उधेड़ी है। श्रद्धा मामले में उसके पिता सामने आ गए। इस महिला के मामले में अब तक कोई पहचान करने वाला सामने नहीं आया है।