फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sant nagar burari family murder case police invetstigation 

बुराड़ी केस: 1 पाइप और दरवाजे पर लोहे की 11 पत्तियों से सनसनी, जल्द सामने आएगा कनेक्शन 

Tue, 03 Jul 2018 05:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi sant nagar burari family murder case police invetstigation 

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत का रहस्य अभी बरकरार है। छानबीन के दौरान रविवार सुबह से ही नई-नई बातों का पता चल रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने भाटिया परिवार के घर की दीवार पर प्लास्टिक के 11 पाइप लगे देखे थे। यह सभी को अजीब लगा था। मकान की दाहिनी ओर की दीवार पर सभी पाइपों को लगाया गया है। 

विज्ञापन


इनमें चार पाइप बिल्कुल सीधे थे, जबकि सात पाइप टेढ़े लगाए गए हैं। इसे महज इत्तेफाक कहेंगे या किसी तांत्रिक क्रिया का हिस्सा, क्योंकि घर में दोनों लड़कों समेत चार पुरुषों की मौत हुई और सात महिलाओं की। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि इन पाइपों का इनकी मौतों से कोई कनेक्शन तो नहीं है। घर के मुख्य दरवाजे पर भी लोहे की 11 पत्तियां लगाई गई हैं। अब पता लगाया जा रहा है कि घर से मिले दोनों रजिस्टरों में कहीं इन पाइपों व लोहे ही पत्तियों का जिक्र है या नहीं।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस की छानबीन में इन पाइपों की ओर ध्यान नही दिया गया। सोमवार को पुलिस इस राज से भी पर्दा उठाने में जुटी है। परिजनों और पड़ोसियों का कहना है कि इन पाइपों से परिवार की मौतों का कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Delhi sant nagar burari family murder case police invetstigation 

यह महज इत्तफाक है कि चार पाइप सीधे और सात पाइप टेढ़े लगे हैं। परिजनों का दावा है कि ये पाइप महज हवा आने-जाने के लिए लगाए गए हैं। एक परिजन का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से घर में रह-रहकर निर्माण चल रहा है। नारायण देवी के छोटे बेटे ललित भाटिया ने हवा आने के लिए ही पाइप लगवाए हैं। घर में निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने भी परिवार व पड़ोसियों की बात को दोहराया।

दूसरी ओर, घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर की ओर लोहे की 11 पत्तियां भी लगी हैं। यह भी महज संयोग है या इसके पीछे भी कुछ तंत्र-मंत्र का चक्कर है। कुछ पड़ोसी इन पाइपों व लोहे की पत्तियों को अंधविश्वास की उसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं, जिसकी पुलिस व अन्य लोग आशंका जता रहे हैं। 

लोगों का कहना है कि इन पाइपों व पत्तियों का परिवार के सदस्यों की मौत से कोई न कोई संबंध जरूर था। परिवार ने यह पाइप व दरवाजे पर लोहे की पत्तियां एक साल पहले लगवा लिये थे। तो क्या परिवार के सदस्य या मुखिया एक साल से इस अंधविश्वास को पाले हुए थे? ऐसा तो नहीं कि ये लोग एक साल से आत्महत्या करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed