फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's minimum temperature was three degrees below normal on sunday

सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

Mon, 09 Nov 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi's minimum temperature was three degrees below normal on sunday
cold delhi

राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार सुबह हल्की सर्दी का अहसास हुआ, लेकिन स्मॉग के कारण धूप नहीं निकली। 10 बजे के बाद गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली। बीते कुछ दिनों के मुकाबले में न्यूनतम तापमान में भी सुधार हुआ। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन


कई दिन से न्यूनतम तापमान इस सीजन में लगातार रिकॉर्ड बना रहा था। अमूमन, नवंबर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 15 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन बीते दिनों यह 10 डिग्री तक भी दर्ज किया गया। इसमें गिरावट का सिलसिला अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हुआ था। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 11 नवंबर तक सुबह के समय स्मॉग छाए रहने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed