{"_id":"5b2bb2074f1c1bca228b6c36","slug":"delhi-s-health-minister-jain-inspected-mohalla-clinic-gave-ultimatum-to-the-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन पहुंचे मोहल्ला क्लीनिक, अधिकारियों को दिया अल्टिमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन पहुंचे मोहल्ला क्लीनिक, अधिकारियों को दिया अल्टिमेटम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
satyendra jain
दिल्ली में लंबे समय से बनकर तैयार मोहल्ला क्लिनिक को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। सुबह औचक निरीक्षण करने के लिए वे आजादपुर स्थित मंडी पहुंचे और वहां स्थित मोहल्ला क्लिनिक की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने लोगों से भी क्लिनिक को लेकर प्रतिक्रियाएं ली। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास ली। सूत्रों का कहना है कि मंत्री जैन ने स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्तिभूषण को निर्देश दिया है कि एक जुलाई तक दिल्ली में सभी लंबित पड़े करीब 30 मोहल्ला क्लिनिक को शुरू किया जाए। अगर कोई अधिकारी इस कार्य में रुकावट बनता है तो मंत्री जैन ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि मोहल्ला क्लिनिक को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल काफी समय से मंजूरी नहीं दे रहे। दिल्ली सरकार आम लोगों के हित में काम करना चाहती है। लेकिन कागजों के फेर में फंसा कर उपराज्यपाल इसमें अडंगा लगा रहे हैं। अधिकारी भी पिछले काफी समय से काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन अब सब ठीक हो चुका है। इसलिए दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाने पर सरकार तेजी से काम करेगी। अगर कोई अधिकारी फाइल को रोकता है तो उसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।