Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's electoral geography will change following the delimitation process

परिदृश्य: परिसीमन के बाद बदलेगा दिल्ली का चुनावी भूगोल, बड़ी विधानसभा सीटें दो-तीन हिस्सों में बंटेंगी

Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, नरेला, बुराड़ी, बवाना, मुंडका, विकासपुरी, मटियाला और नजफगढ़ जैसे विधानसभा क्षेत्र आबादी और क्षेत्रफल दोनों लिहाज से काफी बड़े हैं। ऐसे में इनके दो या तीन हिस्सों में विभाजित होने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi's electoral geography will change following the delimitation process
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी भूगोल पूरी तरह बदल सकता है। बाहरी दिल्ली और यमुना पार के बड़े विधानसभा क्षेत्रों का आकार घट सकता है। नरेला, बुराड़ी, बवाना, विकासपुरी, मुंडका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, महरौली और छतरपुर समेत एक दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर दो से तीन हिस्सों में बांटे जाने की संभावना है। इससे राजधानी में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिनिधित्व का स्वरूप भी बदल सकता है।

विज्ञापन


परिसीमन में सबसे बड़ा बदलाव बाहरी दिल्ली और ट्रांस यमुना क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, दिल्ली की आबादी करीब 1.68 करोड़ थी। उस समय विधानसभा क्षेत्र की औसत आबादी दो से ढाई लाख के बीच थी। इसके बाद राजधानी में आबादी और शहरी विस्तार तेजी से बढ़ा है। हालांकि, परिसीमन के लिए किस जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा, यह नए विधेयक के लागू होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


बड़े विधानसभा क्षेत्रों का घटेगा आकार
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, नरेला, बुराड़ी, बवाना, मुंडका, विकासपुरी, मटियाला और नजफगढ़ जैसे विधानसभा क्षेत्र आबादी और क्षेत्रफल दोनों लिहाज से काफी बड़े हैं। ऐसे में इनके दो या तीन हिस्सों में विभाजित होने की संभावना है। इससे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों का आकार छोटा होगा और मतदाताओं को अपने प्रतिनिधियों तक पहुंचने में आसानी हो सकती है। खासकर बाहरी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास बस्तियों और तेजी से विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरणों में बदला दिल्ली का चुनावी नक्शा
दिल्ली में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का स्वरूप समय-समय पर बदलता रहा है। वर्ष 1967 में मेट्रोपोलिटन काउंसिल का गठन हुआ था। इसमें 56 निर्वाचित और पांच मनोनीत सदस्य थे। इसके बाद 1991 में 69वें संविधान संशोधन और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन अधिनियम के तहत विधानसभा की व्यवस्था की गई। वर्ष 1993 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए और 70 सदस्यीय विधानसभा अस्तित्व में आई।

उस समय बाहरी दिल्ली और ट्रांस यमुना क्षेत्र में कुल 41 विधायक थे, जबकि चांदनी चौक, सदर, करोलबाग, नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के पांच लोकसभा क्षेत्रों में 29 विधायक थे। वर्ष 2008 के परिसीमन में एक बार फिर चुनावी नक्शे में बदलाव हुआ। बाहरी दिल्ली से उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली जैसे क्षेत्र उभरे, जबकि यमुना पार में भी दो लोकसभा क्षेत्रों का स्वरूप सामने आया।

बढ़ती आबादी के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
दिल्ली के विस्तार के साथ बाहरी दिल्ली और ट्रांस यमुना क्षेत्र की आबादी में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2008 तक इन दोनों क्षेत्रों की आबादी 70 से 80 लाख तक आंकी गई थी। पहले बाहरी दिल्ली में नगर निगम के 16 पार्षद थे, जबकि अब पूरी दिल्ली में 250 पार्षद हैं। इनमें से 150 से अधिक पार्षद बाहरी दिल्ली और ट्रांस यमुना क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में इन इलाकों में बढ़ती आबादी के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व की जरूरत भी बढ़ी है।

35 महिला विधायक पहुंच सकती हैं विधानसभा
परिसीमन के बाद यदि दिल्ली विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़कर 105 होती है तो करीब 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इससे महिलाओं को राजनीति में नेतृत्व और प्रतिनिधित्व के अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी 12 से बढ़कर करीब 18 होने का अनुमान है। विजेंद्र गुप्ता के अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा सीट के भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की संभावना है।

विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़ने से मंत्रिपरिषद का आकार भी बढ़ सकता है। फिलहाल 70 सदस्यीय विधानसभा के आधार पर मंत्रियों की अधिकतम संख्या सात है। यदि विधायकों की संख्या 105 हो जाती है तो यह सीमा बढ़कर दस तक पहुंच सकती है। इससे सरकार में विभागों का अतिरिक्त बंटवारा संभव होगा।


सदन में बैठने की व्यवस्था पहले से तैयार
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में शुरुआत से ही 104 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में परिसीमन के बाद विधायकों की संख्या 100 या इससे अधिक होने पर भी सदन में बैठने की समस्या नहीं आएगी। उनके मुताबिक, विधानसभा नई व्यवस्था के लिए तैयार है और इसके लिए पर्याप्त समय भी उपलब्ध है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed