{"_id":"6390b489e8f2b23191770ba2","slug":"delhi-s-deputy-chief-minister-accused-bjp-of-buying-councillor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की राजनीति में और बढ़ेगी तल्खी: सिसोदिया ने भाजपा पर पार्षद खरीदने का लगाया आरोप, बोले- BJP का खेल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की राजनीति में और बढ़ेगी तल्खी: सिसोदिया ने भाजपा पर पार्षद खरीदने का लगाया आरोप, बोले- BJP का खेल शुरू
Wed, 07 Dec 2022 09:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम को लेकर आम आदमी पार्टी उत्साहित है। जीत के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की सियासत का पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने भाजपा पर पार्षदों को खरीदने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फ़ोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें।
विज्ञापन