फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI Delhi Today: Air Pollution Level in Delhi NCR in Serious Category

Pollution: गैस चैंबर बनती जा रही दिल्ली, लोगों को अभी प्रदूषण से राहत नहीं; अगले सप्ताह बादलों से उम्मीद

Sat, 25 Nov 2023 08:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Nov 2023 08:20 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
AQI Delhi Today: Air Pollution Level in Delhi NCR in Serious Category
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388, आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में प्रदूषण का सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और दिल्ली 415 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंक ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदूषण सूचकांक 401, ग्रेटर नोएडा में 365, गुरुग्राम में 335 और नोएडा में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोमवार तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली व स्थानीय कारणों के साथ मौसमी दशाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। हवाओं की गति काफी कम है। वहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पा रहे। यहीं कारण है कि आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा
दिल्ली में पूर्व दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को मौसमी बदलाव के कारण हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है। वहीं 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed