{"_id":"612cc3cb96573349f43b6ce9","slug":"delhi-ruckus-at-policeman-birthday-party-policeman-attacked-with-pistol-butt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिसकर्मी की बर्थडे पार्टी में बवाल, पुलिसकर्मी ने पिस्टल की बट से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिसकर्मी की बर्थडे पार्टी में बवाल, पुलिसकर्मी ने पिस्टल की बट से किया हमला
Mon, 30 Aug 2021 05:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:10 PM IST
सार
दिल्ली के शहादरा इलाके के गांधी नगर धर्मपुरा में यह वारदात घटित हुई। इस हमले में 9 लोग घायल हुए हैं वहीं लोगों ने सिपाही की पिस्टल छीनकर नाले में डाल दी। इसके बाद विभागीय जांच हुई और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के गांधी नगर में एक सिपाही की जन्मदिन पार्टी के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान सिपाही ने पिस्टल निकालकर उसकी बट से कई लोगों को घायल कर दिया। किसी तरह लोगों ने सिपाही से पिस्टल छीनकर नाले में डाल दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद गैर इरादतन हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही अनुज और प्रशांत को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने बलवा करने वाले दो आरोपी दीपक और उसके कर्मचारी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गांधी नगर थाने में तैनात सिपाही अनुज का बर्थडे था। उसके दोस्त गारमेंट कारोबारी दीपक ने धर्मपुरा, गुरुद्वारे वाली गली में अपनी दुकान पर अनुज के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। उसमें थाने का दूसरा सिपाही प्रशांत भी शामिल था। दीपक के पड़ोस में विक्की नामक शख्स परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात को दीपक के यहां काम करने वाला युवक प्रदीप घर लौटने लगा तो उसकी विक्की के परिजनों से किसी बात पर तू-तू-मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन
प्रदीप ने आरोप लगाया कि विक्की व उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। यह बात उसने दुकान पर आकर मालिक दीपक से बताई। दीपक, अनुज, प्रशांत व अन्य घटना स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने विक्की व उसके परिवार को बुरी तरह पीटा। हमले में विक्की का भाई आकाश बुरी तरह घायल हो गया। इस पर भी पुलिस कर्मियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर लोगों सिर पर वार किए, जिससे कई लोगों के सिर फूट गए। लोगों ने किसी तरह से पिस्टल छीनकर नाले में डाल दी।
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्की के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। घायलों का इलाज कराकर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मी अनुज और प्रशांत को सस्पेंड कर लाइन में भेज दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।