फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi robbery news robber caught by the bravery of woman in nangloi delhi

साहस: महिला की बहादुरी से पकड़ा गया लूटपाट करने वाला बदमाश

Fri, 11 Mar 2022 01:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

महिला को ब्लेड मारने की धमकी देकर उसकी बेटी के गले से सोने की चेन और चांदी के गहने लूटकर भाग रहा था बदमाश। महिला के शोर मचाकर पीछा करने पर पुलिस ने बदमाश को दबोचा।
 

विज्ञापन
delhi robbery news robber caught by the bravery of woman in nangloi delhi
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला की बहादुरी से बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच गया। महिला के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बदमाश को दबोच लिया। बदमाश, महिला की बेटी के गले से सोने की चेन और चांदी के गहने लूटकर भाग रहा था। विरोध करने पर बदमाश ने महिला को ब्लेड मारने की धमकी दी। बदमाश को भागता देख महिला के शोर मचा दिया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने महिला को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुल्तानपुरी निवासी राज सिंह (20) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने सोने की चेन, चांदी के गहने और एक ब्लेड बरामद किया है। उन्होंने बताया कि नांगलोई की रहने वाली एक महिला अपनी एक साल की बेटी और सास के साथ नांगलोई चौक पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही है। इसी दौरान एक युवक महिला के पास आया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। बदमाश उसकी बेटी के गले से सोने की चेन और चांदी के गहने लूटकर भागने लगा।
विज्ञापन


महिला ने बदमाश का विरोध किया तो बदमाश ने ब्लेड निकालकर उसे मारने की धमकी दी। बावजूद महिला बहादुरी दिखाते हुए बदमाश के पीछे शोर मचाकर दौड़ी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश छोटी-मोटी चोरी करता था। बहादुरी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ने महिला को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed