{"_id":"6289088d4c148e76544c17bb","slug":"delhi-riots-shahrukh-pathan-gets-four-hour-custody-parole-for-visiting-ailing-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Riots: बीमार पिता से मिलने के लिए शाहरुख पठान को चार घंटे की कस्टडी पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Riots: बीमार पिता से मिलने के लिए शाहरुख पठान को चार घंटे की कस्टडी पैरोल
Sat, 21 May 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 09:13 PM IST
सार
अदालत ने स्पष्ट किया कि कस्टडी पैरोल के दौरान उसे केवल बीमार और वृद्ध माता-पिता से उनके आवास पर मिलने की अनुमति दी गई है, न कि अन्य व्यक्तियों से मिलने के लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दिल्ली दंगो के मामले में आरोपी शाहरूख पठान को चार घंटे की पैरोल दी ताकि वह अपने अस्वस्थ पिता से मिल सके। आरोपी पठान ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तान दी थी। इसके अलावा दंगो में पुलिस कर्मियों को चोटें आईं।
विज्ञापन
कडकड़ढूमा अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने पठान के आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि उसके पिता की स्वास्थ्य स्थिति अनिश्चित है और वह उनसे कुछ घंटों के लिए मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा इन परिस्थितियों में अदालत मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए इच्छुक है।
विज्ञापन
अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी शाहरुख पठान को 23 मई को चार घंटे के लिए हिरासत में उसके पिता से मिलवाने के लिए ले जाया जाए। आरोपी को उसके माता-पिता से उनके निवास पर ले जाकर मिलवाया जाए।
विज्ञापन