{"_id":"63855b3e125ae32fc56bb65f","slug":"delhi-riots-conspiracy-case-accused-khalid-saifi-said-there-is-not-a-single-evidence-against-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी खालिद सैफी ने कहा मेरे खिलाफ एक भी सबूत नहीं, जमानत की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी खालिद सैफी ने कहा मेरे खिलाफ एक भी सबूत नहीं, जमानत की मांग की
Tue, 29 Nov 2022 06:37 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:37 AM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष सैफी ने सोमवार को तर्क दिया कि यदि यह एक सामान्य मामला होता तो अधिकांश अदालतें सबूतों को खारिज कर देतीं। सैफी ने कहा कि उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाते यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के सदस्य खालिद सैफी ने जमानत की मांग की है। सैफी ने सोमवार को तर्क दिया कि यदि यह एक सामान्य मामला होता तो अधिकांश अदालतें सबूतों को खारिज कर देतीं। सैफी ने कहा कि उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की विशेष पीठ के समक्ष खालिद सैफी की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सैफी की ओर से सीनियर एडवोकेट रेबेका एम. जॉन ने यह दलील दी।
विज्ञापन
जॉन ने तर्क दिया अगर यह यूएपीए के बिना कोई सामान्य मामला होता तो मुझे संदेह है कि ज्यादातर अदालतें इस सबूत को खारिज कर देतीं क्योंकि गवाह ने घटना को तब उजागर किया जब उसका सामना जांच एजेंसी हुआ। यह ओपनियन एविडेंस के अलावा और कुछ नहीं है, जिस पर विश्वास नहीं दिया जा सकता। पीएफआई कार्यालय शाहीन बाग में खालिद सैफी और सह आरोपी उमर खालिद और ताहिर हुसैन की कथित मुलाकात के संबंध में एक गवाह के बयान का जिक्र करते हुए जॉन ने कहा कि गवाह इस बारे में कुछ नहीं कहता कि वहां क्या हुआ? उन्होंने कहा गवाह केवल यह कहता है कि इन तीन लोगों को एक कार्यालय में जाते देखा गया।
विज्ञापन