{"_id":"62dec42f2fdcc74961148cf9","slug":"delhi-reports-463-fresh-covid-19-cases-2-deaths-positivity-rate-8-18-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19 in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले 463 नए संक्रमित, दो मरीजों को लील गया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
COVID-19 in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले 463 नए संक्रमित, दो मरीजों को लील गया संक्रमण
Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
सार
दिल्ली में 463 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। उधर, फरीदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 58 नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई।
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में 463 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 609 लोग संक्रमण को हराने में सफल भी रहे हैं। दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इस समय राजधानी में कुल 2548 सक्रिय मरीज हैं। बात अगर संक्रमण की सकारात्मकता दर की जाए तो यह 8.18 है।
विज्ञापन
कोरोना के 58 नए मरीज, 64 स्वस्थ
फरीदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 58 नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई। इसमें 298 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। इनके अलावा तीन मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 64 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। कोरोना के संदेह में 1553 लोगों की जांच की गई। उधर, सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने अपील की है कि वे कोविड के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन