{"_id":"62de41863c9c7616e9219e7a","slug":"delhi-reported-159-cases-of-dengue-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, इस साल रिकॉर्ड मामले दर्ज, 159 लोग चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, इस साल रिकॉर्ड मामले दर्ज, 159 लोग चपेट में आए
Mon, 25 Jul 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:56 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना के साथ डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। इस साल अब तक रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष 159 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस साल के कुल डेंगू के मामले और जुलाई महीने के मामले दर्ज हैं।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल 159 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं सिर्फ जुलाई में 16 मामले दर्ज किए गए। एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नजफगढ़ और पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
मामलों को देखते हुए एमसीडी ने जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिसके तहत घरों का दौरा कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल 159 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं सिर्फ जुलाई में 16 मामले दर्ज किए गए। एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नजफगढ़ और पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
इस साल दर्ज हुए रिकॉर्ड मामले
एमसीडी की रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में साल भर में डेंगू के मामलों की बात करें तो पिछले साल रिकॉर्ड 9,613 मामले आए थे, 2020 में 1,072, 2019 में 2,036, 2018 में 2,798 और 2017 में 4,726 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन