फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Red Light On Gaadi Off campaign starts today Civil Defence volunteers give roses to people request to participate

दिल्ली में शुरू हुआ 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान, वॉलंटियर्स ने गुलाब देकर की शामिल होने की गुजारिश

Wed, 21 Oct 2020 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi Red Light On Gaadi Off campaign starts today Civil Defence volunteers give roses to people request to participate
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू - फोटो : एएनआई

दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को आज से जमीनी स्तर पर उतार दिया है। आज सुबह से ही इसकी शुरूआत कर दी गई है। शहर में जगह-जगह रेड लाइट पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स खड़े होकर लोगों से रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ करने की गुजारिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुबह से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें वॉलंटियर्स लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की गुजारिश करते देखे जा रहे हैं। कई जगह तो वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए वह अपना योगदान दें। लाल बत्ती पर अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर दें ताकि कार्बन उत्सर्जन में कुछ कमी लाई जा सके।
विज्ञापन


आज से यानी 21 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच दिल्ली के व्यस्ततम ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन बंद करने के लिए लाल गुलाब देकर गांधीगिरी की जाएगी। इसके लिए 100 चौराहों की पहचान की गई है। सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच यहां तैनात पर्यावरण मार्शल अभियान को आगे बढ़ाएंगे। पूरी दिल्ली के लिए 2,500 मॉर्शल की नियुक्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय इस बारे में बता चुके हैं कि अभियान के तहत चालान काटने की कार्रवाई नहीं होगी। पहले तीन दिन सिग्नल पर वाहन चालकों को लाल गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी के माध्यम से वाहन बंद करने की अपील करेंगे। अभियान के केंद्र में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पहचान किए गए 100 व्यस्त चौराहे हैं। मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार 2500 पर्यावरण मॉर्शल नियुक्त कर रही है।

गोपाल राय के मुताबिक, दो शिफ्ट में चलने वाले अभियान के दौरान हर चौराहे पर 10-10 मॉर्शल तैनात होंगे। जबकि आईटीओ समेत 10 सबसे व्यस्त चौराहों पर इनकी संख्या दोगुनी होगी। स्थानीय एसडीएम, ट्रैफिक पुलिस के एसीपी और परिवहन विभाग के डीसी (प्रवर्तन)  मॉर्शलों पर नजर रखेंगे।

गोपाल राय ने बताया कि मुहिम पूरी तरह अराजनीतिक होगी। इसके लिए सरकार दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद, राजनीतिक दल, आरडब्ल्यूए, औद्योगिक व सामाजिक संगठनों और एनजीओं को पत्र लिख कर अभियान में शामिल होने की अपील करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह देश में एक नया रोल मॉडल खड़ा करेगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती
गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और आगे भी पूरे दिल्ली के अंदर अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

दिल्ली के 100 व्यस्त चौराहों पर नजर

गोपाल राय ने कहा कि यह जागरूकता अभियान होगा, इसमें प्रवर्तन का कार्य नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से जागरूकता कार्यक्रम है। अभियान दिल्ली के लोगों का होगा। जो दिल्ली के प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं, दिल्ली के पर्यावरण को ठीक रखना चाहते हैं, उन सब लोगों को अभियान की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों का अभियान है। यह किसी तरह का कोई भी प्रवर्तन नहीं किया जाएगा। पर्यावरण मार्शल की हर चौराहे पर दो शिफ्ट में नियुक्ति की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक होगी, जिसमें 10 मॉर्शल हर चौराहे पर लगाए जाएंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक होगी। उसने भी 10 मॉर्शल प्रत्येक चौराहों पर लगेंगे।

अभियान में स्कूली बच्चों को भी किया शामिल
गोपाल राय ने बताया कि अभियान में हम स्कूली बच्चों को भी शामिल कर रहे हैं। दिल्ली में अभी ऑनलाइन क्लास चल रही है, इसलिए हम शिक्षकों के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेने वाले बच्चों को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों ने ऑड ईवन अभियान में बड़ी भूमिका अदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed