फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Rainwater filled in the corridor of Safdarjung Hospital

Delhi : सफदरजंग अस्पताल के गलियारे में भरा बारिश का पानी, मरीज और तीमारदारों पर दोहरी मार; वीडियो वायरल

Thu, 31 Jul 2025 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 04:24 AM IST
सार

इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में गलियारे में भरे पानी के बीच से लोग होकर जाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi: Rainwater filled in the corridor of Safdarjung Hospital
अस्पताल का गलियारा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल के गलियारे में बरसात का पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में मुश्किल हुई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में गलियारे में भरे पानी के बीच से लोग होकर जाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो एच ब्लॉक का है। बरसात का पानी ब्लॉक के मनोचिकित्सक विभाग के वार्ड नंबर 41 के सामने के गलियारे में जमा हुआ। वायरल वीडियो में लोग सरकारी अस्पताल की बदहाली और गंदा पानी होने को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते कुछ समय के लिए जलभराव हो गया था लेकिन बाद में उसे साफ कर दिया गया। इससे सामान्य कामकाज में कोई बाधा    नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव के विरोध में आप का प्रदर्शन
राजधानी में बारिश के दौरान हुए जलभराव के विरोध में आप ने बुधवार को सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमसीडी को घेरा। उन्होंने सड़कें जलमग्न होने और गलियों में पानी भरने की स्थिति को एमसीडी की लापरवाही का नतीजा बताया।

पार्षदों ने कहा कि एमसीडी हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे ठीक उलट है। उन्होंने मेयर राजा इकबाल सिंह से तत्काल जलभराव से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू करने व ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कराने की मांग की। 

डी सिल्टिंग पर करोड़ों खर्च तो जलभराव क्यों हुआ : भारद्वाज
आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2024 में दिल्ली में लगभग 288 एमएम बारिश हुई थी। इसके मुकाबले इस बार दिल्ली में 100 एमएम भी बारिश नहीं हुई है लेकिन हाल यह है कि पूरी दिल्ली जलमग्न नजर आ रही है।

दिल्ली सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि सारी तैयारियां कर ली गई हैं लेकिन उसके बावजूद थोड़ी सी ही बारिश में दिल्ली शहर के मुख्य क्षेत्र पानी में डूबे हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का कहना है कि डी सिल्टिंग पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। भारद्वाज ने सवाल लिया कि फिर जलभराव क्यों हुआ। 


बेहतर व्यवस्था से बौखलाए सौरभ भारद्वाज : सचदेवा 
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज मानसून में भाजपा सरकार की जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने उच्च न्यायालय के आठ अप्रैल 2024 के आदेश के बावजूद डी सिल्टिंग (नालों की सफाई) का थर्ड पार्टी ऑडिट नहीं करवाया और न ही इसकी रिपोर्ट 30 जून 2024 तक सार्वजनिक की। सचदेवा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में जलभराव के चलते 40 से अधिक लोगों की मौत हुई लेकिन आप सरकार ने न तो दोषियों पर कार्रवाई की और न ही जिम्मेदारी तय की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed