फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Rain Pragati Maidan tunnel closed due to parking water, traffic police gave this advice to drivers

Delhi Rain: पार्किंग का पानी आने से प्रगति मैदान टनल बंद, ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दी ये सलाह

Mon, 10 Jul 2023 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

दिल्ली की प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पानी भरने से टनल को रविवार को ही बंद कर दिया गया था। पुलिस ने वाहन चालकों को रिंग रोड से आईटीओ या फिर भैरो मार्ग  होकर इंडिया गेट और नई दिल्ली आने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Delhi Rain Pragati Maidan tunnel closed due to parking water, traffic police gave this advice to drivers
Heavy Rain in Delhi-NCR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई दिनभर की बारिश से जलभराव हो गया। इसके अलावा मिंटो ब्रिज, तिलक ब्रिज, आईटीओ, एम्स, प्रगति मैदान, पुल प्रहलादपुर समेत सभी अंडरपास जलभराव में डूबे रहे। बारिश से रविवार को नई दिल्ली में हर जगह पानी भर गया था। 
विज्ञापन


प्रगति मैदान की पार्किंग में भी काफी मात्रा में जलभराव हो गया। पीडब्ल्यूडी ने प्रगति मैदान पार्किंग में भरे पानी को प्रगति मैदान टनल में निकाला है, जिससे प्रगति मैदान टनल में काफी पानी भर गया है। इस कारण रविवार से ही प्रगति मैदान को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि प्रगति मैदान टनल को कब खोला जाएगा। टनल दो से तीन दिन बंद रह सकती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी टनल से पानी और कीचड़ को निकालने में लगे हुए हैं। इसके अलावा रविवार को दोपहर बाद मिंटो ब्रिज को बंद करना पड़ा। यहां के ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पानी भरने से टनल को रविवार को ही बंद कर दिया गया था। पुलिस ने वाहन चालकों को रिंग रोड से आईटीओ या फिर भैरो मार्ग  होकर इंडिया गेट और नई दिल्ली आने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एमसीडी, सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दो दिनों से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गया है। सोमवार को मौसम के हालात देखने के बाद ही स्कूल खोलने संबंधित निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, डिस्ट्रिक्ट-जोन, प्रिंसिपल व वाईस-प्रिंसिपल को स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्कूल खुलने से पहले कोई भी ऐसी कमी न रह जाए जो किसी भी तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा में खतरा पैदा करे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करवाया जा रहा है। आतिशी ने शिक्षा सचिव से कहा है कि स्कूलों में सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट तैयार करें।

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ सड़कें जलजमाव, गिरे हुए पेड़ों और गड्ढों से प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने और अपनी सुविधा के लिए इन हिस्सों से बचने की सलाह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed