{"_id":"60fff9875847bd6a8b22c35b","slug":"delhi-property-circle-rate-change-process-start-delhi-government-ask-suggestion-submit-by-31-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भू-संपत्तियों की सर्किल दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, दिल्ली सरकार ने मांगा सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भू-संपत्तियों की सर्किल दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, दिल्ली सरकार ने मांगा सुझाव
Tue, 27 Jul 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:48 PM IST
सार
आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से सर्किल दरों के संबंध में लिए गए सुझाव और आपत्तियों को 31 जुलाई तक राजस्व विभाग को सौंपना है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी
- फोटो : pixabay
विस्तार
दिल्ली सरकार ने राजधानी में संपत्तियों के लिए सर्किल दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने इस बारे में लोगों से उनकी राय मांगी है। राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग की टीम विभिन्न प्रकार की भू-संपत्तियों के लिए सर्किल दरों का आकलन कर रही है। समिति द्वारा एक महीने के भीतर इस रिपोर्ट के सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी में अंतिम बार 2014 में सर्किल दरों को बढ़ाया गया था। क्षेत्र के हिसाब से फिलहाल सर्किल दरों को आठ श्रेणियों ‘ए’ से ‘एच’ में बांटा गया है। वसंत विहार जैसे पॉश इलाकों को ‘ए’ श्रेणी में रखा गया है। इसका सर्कल रेट 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर जबकि नंद नगरी जैसे सबसे कम विकसित इलाकों को ‘एच’ श्रेणी में रखा गया है। इसका सर्किल रेट 23,280 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन
सर्कल रेट रिवीजन पर फीडबैक लेने के लिए दिल्ली के सभी 11 राजस्व जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया है। पूर्वी दिल्ली जिले में सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से सर्किल दरों के संबंध में लिए गए सुझाव और आपत्तियों को 31 जुलाई तक राजस्व विभाग को सौंपना है।
विज्ञापन