फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Premier League: Friends United and Garhwal Diamonds play out a thrilling 1-1 draw

दिल्ली प्रीमियर लीग : फ्रेंड्स यूनाइटेड और गढ़वाल डायमंड का रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
- रमेश छेत्री ने दागा सीजन का 9वां गोल, टॉप स्कोरर बने
विज्ञापन

- गढ़वाल डायमंड के खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड, 10 खिलाड़ियों के साथ खेली टीम
फिरदौस आलम
पूर्वी दिल्ली।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025-26 के सुपर-5 लीग में बृहस्पतिवार को दर्शकों को एक बेहद रोमांचक और सांसें थाम देने वाला मुकाबला देखने को मिला। भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए इस कड़े मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और गढ़वाल डायमंड फुटबॉल क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। कोई भी टीम हार मानने को तैयार नहीं था, जिसका नतीजा 1-1 की बराबरी पर देखने को मिला।

मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके वजह से कोई भी टीम खाता नहीं खोल सकी। हालांकि, दूसरे हाफ में खेल की आक्रामकता बढ़ गई। मैच के 66वें मिनट में गढ़वाल डायमंड फुटबॉल क्लब के डी पॉल ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। गोल के बाद से ही फ्रेंड्स यूनाइटेड ने जवाबी हमले तेज कर दिए। इस भीषण गर्मी में भी खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर था। मैच के 75वें मिनट में फ्रेंड्स यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर रमेश छेत्री ने शानदार मूव बनाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही रमेश छेत्री टूर्नामेंट में 9 गोलों के साथ टॉप स्कोरर की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के टीम मैनेजर बिजेंद्र कुमार और कोच बनर्जी ने बताया कि उनकी टीम की निगाहें सुपर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है। यही वजह है कि उनकी टीम आखिरी मिनट पर गोल कर यह मुकाबला बराबरी पर खत्म कर पाईं।
विज्ञापन

आखिरी समय में बढ़ा ड्रामा, गढ़वाल को मिला रेड कार्ड : मैच के 80वें मिनट में मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब गढ़वाल डायमंड के एक खिलाड़ी को विपक्षी टीम के प्लेयर को गलत तरीके से टैकल करने का दोषी पाया गया। रेफरी ने बिना देर किए खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद गढ़वाल डायमंड को मैच के आखिरी 10 मिनट केवल 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article