फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police took the dead body of corona positive elderly from Cremation ground

दिल्लीः कोरोना को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने, श्मशान घाट में चिता बुझाकर बुजुर्ग का शव ले गई पुलिस

Tue, 12 May 2020 01:53 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
delhi Police took the dead body of corona positive elderly from Cremation ground
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को लेकर संबंधित एजेंसियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करोल बाग में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। परिजनों ने संबंधित एजेंसियों को सूचना दी। जब शव लेने कोई एजेंसी नहीं पहुंची, तो परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए, लेकिन जलती चिता को बुझाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और अज्ञात जगह पर ले गई। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग करोल बाग के बापा नगर में रहते थे। आठ दिन पहले उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग के परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दो सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसकी सूचना संबंधित एजेंसियों को दी थी। 
विज्ञापन


संबंधित डीएम व एसडीएम को भी सूचना दी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने संज्ञान नहीं लिया। बुजुर्ग का शव पूरी रात घर पर रहा। जब कोई एजेंसी शव लेने नहीं पहुंची, तो परिजन रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कराने श्मशान घाट ले गए। चिता को आग लगा दी गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की बाकायदा पर्ची कटी है। मृतक बुजुर्ग के पड़ोसियों का आरोप है कि पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह शव कहां ले गए हैं। अगर पुलिस ने कोरोना पीड़ित होने के कारण दूसरे तरीके से अंतिम संस्कार किया है, तो इसकी जानकारी भी किसी को नहीं है। एजेंसियों की ये लापरवाही करोल बाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed