फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police to spread awareness by replacing Plastic by jute bags on gandhi Jayanti

गांधीगिरी: प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नहीं वसूला जाएगा जुर्माना, पुलिस देगी जूट की थैली 

Wed, 02 Oct 2019 02:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police to spread awareness by replacing Plastic by jute bags on gandhi Jayanti
प्लास्टिक इस्तेमाल करते लोगों को जूट बैग देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सब्जी और फलों के ठेले समेत अन्य कई दुकानों पर विक्रेताओं को आपने भी प्लास्टिक की थैली छुपा कर रखते देखा होगा। बोरे के नीचे से या जेब के अंदर से धीरे से प्लास्टिक की थैली निकाल कर ग्राहकों को सामान देने वाले विक्रेताओं को अकसर पुलिस से पकड़े जाने का डर लगा रहता है और उससे भी ज्यादा चिंता होती है बैन प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करने के आरोप में भारी-भरकम फाइन की। 

विज्ञापन


बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली पुलिस ने ऐसे विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की है। दिल्ली पुलिस आज दिनभर गांधीगिरी पर उतर कर विक्रेताओं को प्लास्टिक की थैली के इस्तेमाल से बचने के लिए जागरूक करेगी। प्लास्टिक की थैली का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर आज दिल्ली पुलिस फाइन लगाने के बजाय उन्हें मुफ्त में जूट की थैलियां बांटेगी।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार के पास प्लास्टिक की थैली प्रयोग करने वालों से जुर्माना वसूलने के प्रावधान हैं, लेकिन आज राष्ट्रपिता को श्रद्धांजली देने के लिए दिल्ली पुलिस ने फाइन वसूलने की जगह दुकानदारों को जागरूक करने का फैसला लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दो अक्तूबर को प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed