अवैध शराब केस में आप नेता को पुलिस का समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जनवरी को दिल्ली चुनाव से ठीक पहले पुलिस की अपराध शाखा और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने उत्तम नगर इलाके के ओम विहार से भारी में मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आप नेता और उत्तम नगर से प्रत्याशी नरेश बालियान को समन जारी किया है। गोदाम से करीब 497 कार्टून में 8952 बोतल और पौवे बरामद हुए थे।
आशंका जताई जा रही थी कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए हरियाणा से शराब लाई गई थी। चुनाव आयोग के अलावा लोकल पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी।
पहले दिन ही लगा था आरोप
छापेमारी के दौरान गोदाम से देसी, विदेशी शराब जो सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी बरामद हुई। इधर, शराब मिलने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।
इस घटना के बाद लोगों का कहना था कि गोदाम उत्तम नगर से आप पार्टी उम्मीदवार नरेश बालियान का है। वहीं, नरेश का कहना था कि गोदाम भाजपा कार्यकर्ता का है।