फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police sub inspector dies of corona its fifth case in department

दिल्ली पुलिस में कोरोना से पांचवीं मौत, एसीपी के ड्राइवर के पद पर तैनात था सब-इंस्पेक्टर

Tue, 09 Jun 2020 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi police sub inspector dies of corona its fifth case in department
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आम लोगों के साथ ही कोरोना योद्धाओं जैसे कि डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं यह बीमारी इन योद्धाओं की जान भी ले रही है। बीती रात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई, जिसके बाद विभाग में यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


मृत सब-इंस्पेक्टर सीलमपुरी के एसीपी के ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 2 जून से उनका इलाज बेस अस्पातल में चल रहा था, जहां कल रात उनकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार वर्तमान में दिल्ली पुलिस के 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। तीन जून को भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तैनात कांस्टेबल की कोरोना से मौत हो गई थी। मृतक कांस्टेबल के फेफड़ों में भी संक्रमण था जिसकी वजह से वो छह महीने से छुट्टी पर थे, वह फेफड़े की बीमारी का इलाज भी करा रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली पुलिस के एक अन्य सब इंस्पेक्टर की भी कोरोना से मौत हो गई थी। वह सुल्तानपुरी में तैनात थे। 28 मई को उनका कोरोना टेस्ट हुआ और 29 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे जहां उनकी मौत हो गई। वहीं उनसे पहले एक एएसआई और कांस्टेबल की भी कोरोना से ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed