फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police special Cell takes over probe into Umar Khalid shot attack case

जेएनयू छात्र नेता पर हमले का मामला: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी उमर पर हमले की जांच

Wed, 15 Aug 2018 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police special Cell takes over probe into Umar Khalid shot attack case
उमर खालिद - फोटो : ani

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमले की जांच मंगलवार दोपहर को संसद मार्ग थाना पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है। हालांकि हमले के दूसरे दिन भी हमलावर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है और पुलिस उसे कश्मीरी युवक बता रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच संसद मार्ग थाना पुलिस से लेकर स्पेशल सेल को सौंप दी गई है। दूसरी तरफ सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। संसद मार्ग थाना पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद विश्लेषण किया जा रहा है। स्पेशल सेल की टीम उमर खालिद व उसके जानकारों से बात कर ये जानने का प्रयास कर रही है कि उनको किसी पर संदेह तो नहीं है।  
विज्ञापन


आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। आरोपी सात जगह सीसीटीवी कैमरों में भागते हुए दिखाई दे रहा है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने वारदात वाले रूट पर लगे 13 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। आरोपी मौके से रफी मार्ग पर भागते हुए संसद मार्ग की तरफ आया। यहां से वह पटेल चौक पहुंचा। यहां पर ये पैदल चलते हुए एक इमारत में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। आखिरी फुटेज में वह फोन पर बात करते हुए भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से जो हथियार मिला है वह कट्टा है। कट्टे से गोली चली है। गोली का खोल नीचे नहीं गिरा, बल्कि कट्टे में ही फंसा रह गया। पुलिस ने कट्टे से गोली चलने व नहीं चलने को लेकर फोरेंसिक जांच कराई थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी बता दिया है कि कट्टे से गोली चली है। उमर खालिद ने भी अपने बयान में कहा है कि आरोपी ने दूर जाकर गोली चलाई थी। हो सकता है कि लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हों और आरोपी ने खुद को बचाने के लिए गोली चला दी।
 

तीन लोगों ने कही गोली चलने की बात

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान तीन लोगों ने मौके पर गोली चलने की बात कही है। तीनों ने बयान दिया है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनने के साथ ही आरोपी को भागते हुए देखा।

अंडरवर्ल्ड को लेकर भी जांच की जाएगी 
स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उमर खालिद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से धमकी मिल चुकी है। इस कारण अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर भी जांच की जाएगी। पुलिस हर कोण से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed