फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell nabs an Al Qaeda terrorist

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया अलकायदा का आतंकी

Mon, 18 Jan 2016 11:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell nabs an Al Qaeda terrorist

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने अलकायदा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए संदिग्ध आतंकी का नाम अब्दुल समी बताया जा रहा है। आतंकी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। समी की गिरफ्तारी हरियाणा के मेवात जिले से हुई है। आतंकी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और उसे 1 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया।

बता दें कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद से ही पुलिस को दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए है। जबकि पुलिस गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियो को मिली आतंकी हगले की धमकी

Delhi Police Special Cell nabs an Al Qaeda terrorist

वहीं फरीदाबाद से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर से आतंकी हमले की धमकी मिली है। इस बार पुणे से मिली धमकी का संदेश मिलते ही रेलवे ने अपने सभी स्टेशनों पर सुरक्षा चाक-चौबंद करने और ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आरपीएफ ने स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हथियारों से लैस जवान प्लेटफार्मों पर गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को खराड़ी पुणे के एक टॉयलेट में कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें हिंदुस्तान में आतंकी हमले की धमकी दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने उस कागज को कब्जे में लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों को संदेश भेजकर सुरक्षा फुलप्रूफ करने को कहा है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी को भी इस मैसेज को भेजा गया है और सुरक्षा चाक-चौबंद करने को कहा गया है। आरपीएफ कमांडेंट शशि कुमार का कहना है कि सभी सेक्शनों में आरपीएफ को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed