फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police special cell filed charge sheet against 15 accused of people who conspired of delhi riots in karkardooma court

दिल्ली दंगे: 20 हजार पन्नों ने खोले कई राज, सुनियोजित थी साजिश, महिलाओं को बनाते थे हथियार

Wed, 16 Sep 2020 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Sep 2020 05:24 PM IST
सार

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में पुलिस ने दायर की चार्जशीट।
  • 20 हजार पन्नों की चार्जशीट में 15 लोग बनाए गए अभियुक्त।
  • चार्जशीट में उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम नहीं।
  • उमर खालिद ने कबूल किया कि दंगे पूरी तरह सुनियोजित थे।
  • धरनास्थल पर महिलाओं को भेजा जाता था, ताकि पुलिस लाठीचार्ज न करे।
  • उमर खालिद के फोन से मिले दंगों से संबंधित 40 जीबी डेटा।
  • दंगे भड़काने की नीयत से बनाए गए थे कई व्हॉट्सएप ग्रुप।

विज्ञापन
Delhi police special cell filed charge sheet against 15 accused of people who conspired of delhi riots in karkardooma court
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 20 हजार पन्नों की है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दंगों की साजिश रचने के मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 20 हजार पन्नों की चार्जशीट फाइल की है।

विज्ञापन



पुलिस ने सभी 15 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून(यूएपीए), आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला बनाया है। स्पेशल सेल द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट में उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम नहीं है। दरअसल इन दोनों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है इसलिए इनका नाम पूरक चार्जशीट में होगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का दावा- उमर खालिद ने कबूल किया दंगे सुनियोजित थे
जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। दंगों की साजिश बहुत सुनियोजित तरीके से रची गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए उमर खालिद से पूछताछ में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उमर खालिद के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट मंगा ली है और उसका विश्लेषण कर रही है। उमर खालिद के मोबाइल से 40 जीबी डेटा दंगों से संबंधित मिला है।उसने बताया कि ऐसे हालत पैदा कर दिए गए थे कि आम लोगों में टकराव हो और दंगे भड़क जाएं। उमर खालिद के कहने पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा धरना स्थलों पर एकत्रित किया गया था, ताकि पुलिस बल का प्रयोग न करे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को दिल्ली में दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में ये भी पता लगा है कि उमर खालिद ने पूर्वी दिल्ली में कई धरना स्थलों पर भड़काऊ भाषण दिया था। उससे प्रदर्शनकारी इसके उकसावे में आ गए थे। उमर खालिद कई व्हाट्स एप ग्रुप से भी जुड़ा हुआ था। वह ग्रुप के माध्यम से दंगों की भूमिका तैयार कर रहा था।


 

Delhi police special cell filed charge sheet against 15 accused of people who conspired of delhi riots in karkardooma court
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फाइल की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल ने उमर खालिद को दस दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुलिस को जांच में पता लगा है कि उमर खालिद दिसंबर 2019 से ही सीएए व एनआरसी के विरोध में दंगों की साजिश रचने में जुट गया था। लोगों को उसका समर्थन मिला तो उसका हौसला बढ़ता चला गया।

जांच में ये भी पता लगा है कि उमर खालिद ने पूर्वी दिल्ली में कई धरना स्थलों पर भड़काऊ भाषण दिया था। उससे प्रदर्शनकारी इसके उकसावे में आ गए थे। उमर खालिद कई व्हाट्स एप ग्रुप से भी जुड़ा हुआ था। वह ग्रुप के माध्यम से दंगों की भूमिका तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed