फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested four terrorists of ansar ghazwat-ul-hind, four pistols and 120 cartridges recovered

दिल्ली : स्पेशल सेल ने चार कथित आतंकियों को किया गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 120 कारतूस बरामद 

Sat, 03 Oct 2020 06:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 03 Oct 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested four terrorists of ansar ghazwat-ul-hind, four pistols and 120 cartridges recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ले टाल दिया है। राजधानी में बड़ा आतंकी हमला करने आए अंसार गजवत-उल-हिंद के चार कथित कश्मीरी आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलवामा अल्ताफ अहमद डार (25) शोपियां, अनंतनाग निवासी इशफाक मजीद कोका (28), मुशताक अहमद गनी (27) और आकिब सफी (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने चार पिस्टल व 120 कारतूस, पांच मोबाइल व एक बलेनो कार बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि चारों अपने चीफ के कहने पर 27 सितंबर को ही दिल्ली आए थे। यहां पहुंचकर इन्होंने हथियार लिए, अब यह आगे के आदेश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते पुलिस ने इनको दबोच लिया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये किसको टारगेट करने दिल्ली आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम लगातार आतंकी गतिविधियों पर नजर रखे रहती है। इसी कड़ी में शक्रवार उनकी टीम को सूचना मिली कि कुछ कश्मीरी युवक दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देने के इरादे से दाखिल हुए हैं। इन लोगों ने अपने आका के इशारे पर हथियार भी जुटा लिए हैं। यह सभी युवक आईटीओ और दरियागंज इलाके की ओर आने वाले हैं।

सूचना के बाद स्पेशल सेल की टीम ने आईटीओ के पास पिकपेट लगाकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच रिंग रोड पर ग्रे कलर की जम्मू कश्मीर नंबर की एक बलेनो कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को भगा लिया। पुलिस की टीम ने इनका पीछा किया।

कुछ दूर जाने पर आरोपियों की कार का नियंत्रण बिगड़ा और वे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पुलिस ने कार से चारों आरोपियों को काबू किया। इनके पास से तीन पिस्टल .32 बोर और एक 9 एमएम, 120 कारतूस व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छानबीन के दौरान पता चला कि चारों आरोपी अल कायदा के कश्मीरी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के सदस्य हैं। पकड़ा गया आरोपी इशफाक मजीद कोका अंसार गजवत के पूर्व चीफ बुरहान कोका उर्फ छोटा बुरहान का बड़ा भाई है। छोटा बुरहान को 29 अप्रैल 2020 को सुरक्षा बलों ने शोपियां में उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया था। भाई के मरने के बाद इशफाक ने भी आतंक का रास्ता इख्तियार कर लिया।


उसके कहने पर ही बाकी तीनों युवक आतंकी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। मौजूदा गजवत चीफ के कहने पर चारों दिल्ली आकर पहाड़गंज के होटल में रुके थे। गजवत चीफ ने इनके खातों में पैसे भेजे, उससे इन लोगों ने दिल्ली में ही हथियार खरीदे थे। अब यह आतंकी हमला करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस चारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed