{"_id":"5da8040a8ebc3e015742340d","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-3-people-in-possession-of-25-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 100 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 100 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2019 11:32 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थों के तस्करों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाराबंकी (यूपी) निवासी मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 किलोग्राम हेरोइन और कार बरामद की है। आरोपियों ने कार में विशेष जगह बनाई हुई थी। यह लोग म्यांमार से मणिपुर होते हुए असम पहुंची हेरोइन को वहां से लाकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, बाराबंकी व यूपी के दूसरे हिस्सों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सेल की टीम मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यही वजह है कि पुलिस टीम इस साल तस्करी के 10 बड़े मामलों में 600 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि हेरोइन म्यांमार से मणिपुर और असम होते हुए देश के बाकी हिस्सा में सप्लाई होती है। पकड़े गए आरोपियों के बारे में पुलिस टीम ने दो माह तक जानकारी जुटाई। इसके बाद 13 अक्तूबर को एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को सूचना मिली कि मो. हाशिम, मो. शब्बीर और नरेश कुमार असम से हेरोइन लेकर दिल्ली आ रहे हैं।
हेरोइन इन लोगों ने लाजपत नगर में किसी को देनी है। सूचना के बाद पुलिस ने बारापूला फ्लाईओवर लूप, लाजपत नगर के पास छानबीन शुरू कर दी। इस बीच आरोपी कार से वहां पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से पांच-पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की। चालक के बराबर वाली सीट के नीचे पैर रखने वाले स्थान पर बनाई विशेष जगह से भी हेरोइन बरामद की।