{"_id":"5c8b4cc6bdec2213ec621950","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-10-people-with-83-kg-heroine-worth-rupees-332-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 332 करोड़ की हेरोइन के साथ 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 332 करोड़ की हेरोइन के साथ 10 गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2019 12:28 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली की स्पेशल पुलिस को शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने 83 किलोग्राम हेरोइन के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए 83 किलो हेरोइन की अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 332 करोड़ रुपए है। इस तरह देखा जाए तो यह पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
विज्ञापन
कल बरामद हुई थी 2.25 करोड़ की इत्र और अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल लकड़ी
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से इत्र और अगरबत्ती बनाने में उपयोग की जाने वाली लकड़ी बरामद की। बरामद 45 किलो लकड़ी की कीमत सवा दो करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे यात्री बहरीन ले जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। यात्री की पहचान असम निवासी मोहम्मद हफीजुल रहमान के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव अधिनियम के तहत लकड़ी का निर्यात गैर-कानूनी है।
सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, 13 मार्च की देर रात तीन बजे सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस टीम एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों की जांच कर रही थी। एक यात्री के बैग की जांच के दौरान एक्सरे मशीन पर कुछ संदिग्ध चीज दिखी।