फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell arrest 3 persons planning to kill members of a rss in kerala

केरल में आरएसएस नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, 3 दिन की पुलिस रिमांड

Sat, 19 Jan 2019 11:50 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 AM IST
सार

  • आईएसआई के गिरफ्तार शार्प शूटर में एक अफगान नागरिक भी
  • गणतंत्र दिवस से पहले आईएसआई की साजिश का भंडाफोड़
  • दाऊद के करीबी पाक के अंडरवर्ल्ड सरगना रसूल खान ने रची थी साजिश

विज्ञापन
delhi police special cell arrest 3 persons planning to kill members of a rss in kerala
सांकेतिक

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी घटना को अंजाम देने की पाकिस्तानी साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड सरगना रसूल खान उर्फ पट्टी के तीन शार्प शूटर दबोचे हैं, जो गणतंत्र दिवस से पहले दक्षिण भारत के दो बड़े नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएएस) के पदाधिकारियों की हत्या करने वाले थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आईएसआई से संबंध रखने वाला रसूल खान पाकिस्तान में छिपे भगोड़े भारतीय गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम के भी करीबियों में शामिल है। रसूल खान ने ही 2003 में गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या की साजिश भी रची थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ने वालों में अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ का रहने वाला  वली मोहम्मद सैफी (45), ओडिशा निवासी शेख रियाजुद्दीन उर्फ राजा उर्फ आलामी (32) और केरल निवासी मुहत्सिम सीएम उर्फ तस्लीम (41) शामिल हैं। 

विज्ञापन

दुबई के रास्ते पहुंचे भारत

कुशवाहा ने बताया कि  वली मोहम्मद सैफी और तस्लीम को दुबई से भारत भेजा गया था, जबकि रियाजुद्दीन दिल्ली में ही रहता था। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दक्षिण भारत के एक संदिग्ध व्यक्ति और रसूल खान की बातचीत इंटरसेप्ट की गई। दोनों की बातचीत के आधार पर 11 जनवरी को वली और रियाजुद्दीन को दक्षिण दिल्ली के साकेत से दबोचकर दो पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए गए। बाद में केरल पुलिस की मदद से कसारागौड इलाके से तस्लीम को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed