फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Says Forced to use force Police did not fire the bus

पुलिस बोली, बल प्रयोग के लिए मजबूर किया गया, दिल्ली पुलिस ने बस में आग नहीं लगाई

Mon, 16 Dec 2019 10:19 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 16 Dec 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Says Forced to use force Police did not fire the bus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जामिया नगर इलाके में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार दोपहर सफाई दी कि पुलिस को बल प्रयोग के लिए मजबूर किया गया। भीड़ पुलिस को उकसा रही थी। इसके प्रदर्शन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उनके जवान कैंपस में नहीं घुसे थे। हां, उपद्रवियों का पीछा करते हुए जरूर उनको पकड़ने गई थी, लेकिन कोई तोड़ फोड़ नहीं की। हिंसा की वजह से किसी की जान नहीं गई है। पुलिस ने छात्रों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि जामिया मिल्लिया में 13 दिसंबर से प्रदर्शन शुरू हुआ था। 13 व 14 दिसंबर को छात्रों पर हल्काबल प्रयोग कर पीछे धकेल दिया था, लेकिन रविवार दोपहर प्रदर्शन कर छात्र सराय जुलैना तक आ गए थे। शाम साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारियों ने रूट बदला और माता मंदिर चौक रोड पर पहुंच गए। यहां बसों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने माता मंदिर चौक के अलावा मथुरा रोड पर आगजनी की और पथराव किया। ट्यूब लाइट व पेट्रोल बम फेंके गए। सराय जुलैना के पास अस्पताल पर पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों में आग लगा दी। पुलिस की मोटरसाइकिलों समेत 100 ज्यादा प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की। 

डीसीपी, एसीपी व थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी आईसीयू में है। 39 प्रदर्शनकारी छात्रों की एमएलसी बनी है, जिन छात्रों व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था उन्हें  रात में छोड़ दिया गया था। आरोपियों की पहचान की जा रही है, उनको बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों को डर व चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

पुलिस ने बस में आग नहीं लगाई

पुलिसकर्मियों द्वारा बस में खुद आग लगाने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बस में आग नहीं लगाई। पुलिस ने आग को बुझाया था। उन्होंने कहा कि जिस बस में पुलिसकर्मियों द्वारा आग लगाने की बात कही जा रही है उस बस में आग लगी ही नहीं। 


जामिया नगर में माहौल को शांत करने के लिए स्थानीय नेताओं व प्रतिष्ठित लोगों से बात की जा रही है। सीनियर पुलिस अधिकारियों की एनएफसी थाने में बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed