फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police saves life of a child drown in drain

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस ने नाले में गिरे मासूम को बचाया, माता पिता को सौंपा 

Fri, 06 Sep 2019 06:53 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
delhi police saves life of a child drown in drain
बच्चे को बचाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
नरेला के सौ फुटा रोड पर पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलकर नाले में गिरे मासूम बच्चे की जिंदगी को बचा लिया। गहरे नाले में गिरने के बाद बच्चा पानी के बहाव के साथ बहकर जा रहा था। पुलिस एक शराब तस्कर के वहां से गुजरने की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस ने बच्चे को बाहर निकालकर उसके परिजनों को सूचित किया। घटना के बारे में बच्चे के परिजनों को जानकारी तक नहीं थी।
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ में एएसआई ओमवीर की टीम बुधवार शाम पांच बजे नरेला में सौ फुटा रोड पर सीएनजी स्टेशन के पास एक शराब तस्कर के गुजरने की सूचना पर पहुंची थी। सीएनजी स्टेशन के पास टार्जन कैंप, टीकरी खुर्द बस्ती है। जहां पर पुलिस की टीम खड़ी थी, वहां से लोगों की आवाजाही भी कम ही है।
विज्ञापन


तस्कर को पकड़ने गई टीम में तैनात हवलदार नरेंद्र को किसी बच्चे की आवाज सुनाई दी। उन्होंने चारों तरफ देखा, लेकिन कोई नहीं दिखा। उसने सोचा कि कोई माता-पिता अपने बच्चे को पीट रहा होगा। उससे थोड़ी दूरी पर खड़े हवलदार योगेंद्र को भी यह आवाज सुनाई दी। उसने ध्यान से सुना तो पाया कि आवाज पास में बने गहरे नाले से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस फीट गहरा यह गंदा नाला कहीं-कहीं कंक्रीट के स्लेब्स से ढका है। दोनों पुलिसकर्मियों ने इसके अंदर झांककर देखा तो पाया कि दूषित पानी के तेज बहाव में एक बच्चा बहा जा रहा था। बचाव के कोई भी अन्य साधन पास न होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। 

अगले स्लैब के बाद हवलदार नरेंद्र नाले के अंदर लटक गए जिन्हें योगेंद्र ने टांगों से पकड़ लिया। जैसा ही बच्चा करीब आया नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और दोनों उसे ऊपर ले आए। पुलिसकर्मियों की सूझ-बूझ से समय रहते बच्चे की जिंदगी बचा ली गई। पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा के अनुसार अगर थोड़ी देर हो जाती तो शायद बच्चे की जान न बचती।

बच्चे को बचा लेने के बाद उसे पुलिस कर्मियों ने उससे उसके माता-पिता और घर के बारे में पूछा। बच्चे की पहचान विनीत के रूप में हुई। घर का पता मालूम होने पर बच्चे के माता-पिता सोनू और सरिता को मौके पर बुला लिया गया। 

पहले तो विनीत के पिता और मां को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि उनका बेटा गायब है। मौके पर पहुंचने पर हालात जानने के बाद उन्हें यकीन हुआ और उन्होंने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।


शराब तस्कर को भी पकड़ा

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि मौके की नजाकत को भांपकर टीम के दो पुलिसकर्मियों ने जहां इंसानियत भरा काम किया। वहीं दूसरी और टीम के दूसरे सदस्यों ने शराब तस्कर को भी दबोच लिया। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान कैलाश के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed