फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police release pictures of 20 accused of violence

दिल्ली हिंसाः पुलिस ने जारी कीं 20 आरोपियों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को मिलेगा ईनाम

Wed, 03 Feb 2021 04:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police release pictures of 20 accused of violence
आरोपियों की तस्वीरें - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस ने साल के शुरुआत में पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के 20 आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जिस पोस्टर में इन आरोपियों की तस्वीरें हैं उसे राजधानी के सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने वायदा किया है कि आरोपियों से जुड़ी कोई भी सूचना देने वालें को गिरफ्तारी के बाद ईनाम भी दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा आंदोलन में गुम हुए लोगों का पता लगाएगी दिल्ली सरकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है कि उनकी सरकार और पार्टी उन लापता किसानों का पता लगाएगी जो किसान आंदोलन और ट्रैक्टर रैली के दौरान गायब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि, बीते कुछ दिनों से हमें कई लोगों ने संपर्क किया है, बताया किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आए किसान वापस घर नहीं लौटे। उनका पता नहीं चल पा रहा है। वह लोग मिसिंग है। मैं समझ सकता हूं कि जिन लोगों के घर के लोग वापस नहीं लौटे उनके ऊपर क्या बीत रही होगी।

यह सभी सरकारों का दायित्व है कि जो लोग मिसिंग हैं, उन्हें ढूंढकर परिवारों को सूचित करके सुपुर्द किया जाए। वह आगे बोले बीते कुछ दिनों से किसान संगठन के लोगों ने सरकार को और मुझसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया है। कल किसान संगठन के लोग मुझसे मिलने भी आए थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसके बाद हमने दिल्ली के जिन-जिन जेलों में 26 जनवरी की घटना के बाद से किसान आंदोलन से संबंधित लोग जेल में बंद हैं, उनकी सूची तैयार कराई है। केजरीवाल ने ये भी कहा कि हो सकता है कि वह लोग जेल में हों और घर पर संपर्क नहीं कर पाए हों। इसलिए हम किसान आंदोलन से संबंधित जो लोग भी जेल में हैं, उनकी सूची जारी कर रहे हैं। जिससे परिवार के लोगों को उनकी पूरी जानकारी मिल सके।


ऐसे 115 लोगों की सूची है जो कि दिल्ली के अलग-अलग जेल में बंद हैं। इन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो लोग मिसिंग हैं उनके परिवार के लोग यह सूची देख सकते हैं। उससे उन्हें पता चलेगा कि उनके घर के लोग गिरफ्तार तो नहीं हैं। गिरफ्तार हैं तो वह किस जेल में हैं। 

यहां क्लिक कर देखें उन 115 लोगों की सूची, जो 26 जनवरी की हिंसा के मामले में दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed