फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police reject AAPs request for permission to hold protest outside residence of HM Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे आप नेता, पुलिस ने नहीं दी अनुमति

Sun, 13 Dec 2020 10:35 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Dec 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police reject AAPs request for permission to hold protest outside residence of HM Amit Shah
राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर चल रहे एमसीडी मेयर के धरने के जवाब में आम आदमी पार्टी के धरना देने की योजना पर पानी फिर गया है। आप विधायक और पार्षदों को दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए आप विधायक ऋतुराज 
वहीं, अनुमति न मिलने का बावजूद प्रदर्शन के लिए निकले आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ग्रेटर कैलाश से आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और आरोप लगाया कि अब अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


आप विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर रविवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए पत्र लिखा था।  पुलिस उपायुक्त ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गृह मंत्री के आवास के बाहर किसी भी काम के लिए इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। मालूम हो कि राघव चड्ढा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में धन के दुरुपयोग को लेकर गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करना चाहते थे।


इसके मद्देनजर आज आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के घर के पास पुलिस की तैनाती है। जो भी प्रदर्शन के लिए निकलेगा, उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed