फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police registers FIR under IPC Section 323 against Suresh

सीएम केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले के खिलाफ केस दर्ज, इस धारा में हुई एफआईआर

Sun, 05 May 2019 10:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police registers FIR under IPC Section 323 against Suresh
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरेआम थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने शनिवार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। यह घटना उस समय हुई, जब केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी बृजेश गोयल के समर्थन में खुली जीप से रोड शो कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर युवक को आप कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही दबोचकर कपड़े फाड़ते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाकर अपनी हिरासत में लिया। आप ने इसे भाजपा का ‘कायराना’ हमला बताया है।

दिल्ली पुलिस की डीसीपी (वेस्ट) मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, हमलावर की पहचान कैलाश पार्क एरिया निवासी सुरेश (33) के रूप में हुई है, जो स्पेयर पार्ट्स का काम करता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मोतीनगर से आप विधायक शिवचरण गोयल के कामकाज से असंतुष्ट था। 

रोड शो शुरू होने से पहले ही सुरेश मौके पर मौजूद था। सीएम केजरीवाल दोपहर बाद मोतीनगर पहुंचे और अपना वाहन छोड़कर खुली जीप में सवार हुए। इस दौरान जीप पर आप प्रत्याशी बृजेश गोयल व विधायक शिव चरण गोयल भी मौजूद थे।

इसी बीच भीड़ से निकलकर लाल टीशर्ट पहने सुरेश जीप के बोनट पर चढ़ गया और उसने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया, जो मुंह के बजाय कंधे पर जाकर लगा। अचानक हुए हमले से केजरीवाल लड़खड़ा गए और नीचे गिरने से बाल-बाल बचे। 

अजीब हरकतें कर रहा आरोपी
आप कार्यकर्ताओं से छुड़ाने के बाद पुलिस आरोपी सुरेश को मोती बाग थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सुरेश बार-बार अपने बयान बदल रहा है। सवाल करने पर कभी हंसने लगता है तो कभी ऐसे व्यवहार करता है कि कुछ जानता ही नहीं है। पहले उसने स्थानीय विधायक के कामकाज से अंसतुष्ट होने की बात कही, वहीं बाद में कहा कि वह आप समर्थक है और केजरीवाल की अपने बयानों से पीछे हटने की प्रवृति से आहत है।

हत्या कराना चाहते हैं पीएम मोदी : आप

क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अब  केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं। पांच साल सारी ताकत लगाकर, जिनका मनोबल नहीं तोड़ सके, अब उसे रास्ते से हटाना चाहते हैं? ये केजरीवाल ही सबका काल है। जिस भ्रष्टाचार व नफरत मुक्त भारत के लिए केजरीवाल लड़ रहे हैं, उस सपने में जो यकीन करता है, वो दिल्ली के संग्राम में आकर योगदान दें। भाजपा को दिल्ली से साफ करके इस कायरता का जवाब दे। 
घटना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ट्वीट

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक जान-बूझकर की जा रही है। दिल्ली पुलिस सीधे केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना, क्या साजिश नहीं है?  क्या मोदी सरकार केजरीवाल पर बड़े हमले का इंतजार कर रही है?
आप सांसद संजय सिंह का ट्वीट

भाजपा ने कहा, केजरीवाल का ‘स्वरचित’ नाटक
हम हिंसा का समर्थन नहीं करते और किसी के भी साथ ऐसी घटना की निंदा करते हैं। लेकिन मुझे शक है कि ऐसी घटनाएं केजरीवाल के साथ केवल चुनाव के दौरान ही क्यों होती हैं? मुझे शक है कि यह घटना केजरीवाल की तरफ से खुद ही रची गई है। 
मनोज तिवारी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

2014 चुनावों में भी लगा था थप्पड़

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2014 के लोकसभा चुनावों में भी 4 अप्रैल को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने पहले फूलों की माला पहनाने के बाद जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद 2016 में केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंक दी थी। इस साल लुधियाना में भी केजरीवाल की कार पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed