{"_id":"6386e6beca06e3379e18138f","slug":"delhi-police-registers-fir-against-aam-aadmi-party-candidate-he-waving-pistol-during-dance-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election 2022: आप प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, डांस के दौरान पिस्टल लहराते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election 2022: आप प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, डांस के दौरान पिस्टल लहराते वीडियो वायरल
Wed, 30 Nov 2022 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:45 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी डांस के दौरान पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने स्वरूप नगर वार्ड 19 से आप प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पिस्टल दिखाते हुए आरोपी आप प्रत्याशी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी दिल्ली की स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जोगेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जोगेंद्र पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी जोगेंद्र डांस करता दिख रहा है। आरोपी जेब से पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।
जांच की तो सामने आया कि आरोपी MCD चुनावों में एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी है। पुलिस ने उचित धाराओं में थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।