दिल्ली: अवैध पटाखों को लेकर बड़ी कार्रवाई, 1500 किलों से ज्यादा पटाखे जब्त, 87 लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। लोगों ने दिवाली की रात जमकर पटाखे फोड़े। कई जगहों से मिली शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर पश्चिम दिल्ली में 140 किलोग्राम पटाखे सीज किए और 57 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा, 200 किग्रा पटाखे द्वारका में सीज किए और 42 मामले दर्ज किए। वहीं, दक्षिण पूर्व दिल्ली में 228 किलो पटाखे बरामद करने के साथ 23 पर एफआइआर हुई और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी दिल्ली में 72 किलोग्राम पटाखे सीज करने के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं उत्तरी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि इस दिवाली पर एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत 72 एफआई आर दर्ज की गई है और 87 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1705 किलो नॉन-ग्रीन पटाखे और नॉन सर्टिफाइड पटाखे जब्त किए गए।
उन्होंने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे फोड़ने के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय तय किया था, लेकिन लोग नहीं माने। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर न मानने के लिए 562 एफआईआर दर्ज की गईं और 323 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Delhi: 800 kg of firecrackers seized, 4 cases registered and 4 people arrested by police in Rohini last night. https://t.co/8Fk3sG2StL
— ANI (@ANI) November 8, 2018
दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशन ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से दो घंटे पटाखे जलाने का आदेश कहीं भी प्रभाव में नहीं दिखा, कई जगहों पर सुबह तक पटाखे जलाए गए। इस साल दिवली पर हमें पिछली साल की तुलना ज्यादा फोन कॉल आए। दिवाली की रात हमने करीब 271 कॉल रिसीव किए। जिसमें 8 बजे -12 बजे के बीच 125 कॉल, 6 बजे शाम से 6 बजे सुबह तक 226 कॉल आए।
Received 271 calls on the night of Diwali. B/w 8 pm-12 am we received 125 calls. B/w 6 pm-6 am we received 226 calls. It means the 2 hrs allotted by SC wasn't very effective, crackers were burst till morning. No.of calls this Diwali was more than last yr: Dir, Delhi Fire Services pic.twitter.com/L9vr27l3wr
— ANI (@ANI) November 8, 2018
इससे पहले सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। पश्चिमी दिल्ली से 1688 किलो पटाखे जब्त किए गए। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली से 660 किलो, पूर्वी दिल्ली से 150 किलो और दक्षिणी दिल्ली से 10 किलो पटाखे पकड़े गए। मामले में 18 केस दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि 1 नवंबर से 4 नवंबर तक ये पटाखे जब्त किए गए थे।
इसके अलावा उत्तमनगर में भी अवैध रूप से पटाखा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है ये दुकानदार घर के बाहर पटाखा बेच रहा था। इससे 22 किलो पटाखा बरामद किए गए थे।