फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police raid on a fake call center in naib sarai used to cheat citizens of america 12 arrested

Raid on Fake Call Center: दिल्ली में बैठकर अमेरिकियों को लगाते थे चूना, खुद को बताते थे अमेजन का कस्टमर केयर प्रतिनिधि

Sun, 03 Jul 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 02:07 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह खुद को अमेजन कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर वारदात को अंजाम देते थे। अलग-अलग एप के जरिये अमेरिका के लोगों को कॉल कर उनकी रकम को ठग लिया जाता था। 

विज्ञापन
delhi police raid on a fake call center in naib sarai used to cheat citizens of america 12 arrested
गिरफ्तार कॉल सेंटर के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिला के नेब सराय थाना पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर में बैठे आरोपी अमेरिका में बैठे लोगों अमेजन के गिफ्ट कार्ड देने के नाम पर ठग रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 कंप्यूटर, एक वाईफाई राउटर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों से कितनी रकम की ठगी की।

विज्ञापन


दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पवन कुमार ने बताया कि नेब सराय थाने की टीम को सूचना मिली थी कि इग्नू रोड इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। यहां अमेरिका के नागरिकों को अमेजन के गिफ्ट कार्ड देने के नाम पर उनसे ठगी की जा रही है। पुलिस ने फौरन एक टीम का गठन किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को बल्हारा अस्पताल के पास इग्नू रोड पर छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिल्ली निवासी आदर्श (20), नवीन (22), प्रदीप (26), मोहम्मद सैफुद्दीन (22), नितिन (22), प्रवीन चौहान (28), गांव बेगमपुर, मुरादाबाद निवासी राहुल (19), चुंगी चौराहा, परिवार अस्पताल, झांसी निवासी बृजेश (21), दिल्ली निवासी साहिबा खातून (18), आभा (24), मोनिका (24) और कॉल सेंटर के मालिक मोहित वर्मा (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह खुद को अमेजन कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर वारदात को अंजाम देते थे। अलग-अलग एप के जरिये अमेरिका के लोगों को कॉल कर उनकी रकम को ठग लिया जाता था। पुलिस मोहित वर्मा व बाकी अन्यों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed