{"_id":"5ea469af8ebc3e90ab20aa5f","slug":"delhi-police-personnels-found-corona-positive-many-sent-to-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीआरपीएफ के 15 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीआरपीएफ के 15 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमित
Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के तीन कर्मी संक्रमित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने पुलिसकर्मियों और जवानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। राजधानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और उनके संपर्क में आए एक व्यक्ति समेत 15 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार शाम थाना अलीपुर में तैनात एक हवलदार कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद हवलदार के संपर्क में आए 11 पुलिसकर्मियों को बख्तावरपुर गांव स्थित राधा स्वामी आश्रम में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं रात में अमर कॉलोनी की श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एक कोरोना संदिग्ध सिपाही अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। चौकी के सात पुलिसकर्मियों को एक होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल अलीपुर थाने को सैनिटाइज कराने का काम जारी है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुछ दिनों पहले हवलदार का भाई दुबई से लौटा था, जो फिलहाल उनके साथ ही रह रहा था। हवलदार के पूरे परिवार को भी होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मिला हवलदार परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। पिछले कुछ दिनों से हवलदार की तबीयत खराब थी। इसे लेकर हवलदार और उसके पूरे परिवार ने तीन बार सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाया था, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
अब उसने निजी लैब से टेस्ट करवाया तो उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिसकर्मी की रिपोर्ट का पता चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। संक्रमित हवलदार किस-किस के संपर्क में आया, इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।