फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police on whatsapp

अब वाट्स एप के जरिए भेजिए शिकायत

Mon, 11 Aug 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Aug 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
delhi police on whatsapp

स्मार्ट फोन और चैट मैसेंजर वाट्स एप के जरिए दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट कर्मियों पर नकेल कसी जाएगी। दिल्ली पुलिस की सर्तकता विभाग की उपायुक्त सिंधु पिल्लई ने बताया कि 6 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर 9910641064 जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस नंबर पर लोग पुलिसकर्मियों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर लोग स्मार्ट फोन और वाट्स एप के जरिए परेशान करने वाले व रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों की ऑडियो और वीडियो क्लिप भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गई ऑडियो और वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में जांच करवाई जाएगी। इस दौरान क्लिप की सच्चाई को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संबंधित पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही निलंबित कर मामले की छानबीन की जाएगी।


लोग अपनी शिकायत jtcp-vigilance-dl@nic.in पर मेल भी कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1064 व  1800111064 पर भी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा है कि यह हेल्पलाइन फोर्स में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में काफी हद तक सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed