{"_id":"236bcc9e2f9e2f5089c06667dbcc7aaa","slug":"delhi-police-on-whatsapp-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाट्स एप के जरिए भेजिए शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाट्स एप के जरिए भेजिए शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Aug 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट फोन और चैट मैसेंजर वाट्स एप के जरिए दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट कर्मियों पर नकेल कसी जाएगी। दिल्ली पुलिस की सर्तकता विभाग की उपायुक्त सिंधु पिल्लई ने बताया कि 6 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर 9910641064 जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस नंबर पर लोग पुलिसकर्मियों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर लोग स्मार्ट फोन और वाट्स एप के जरिए परेशान करने वाले व रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों की ऑडियो और वीडियो क्लिप भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गई ऑडियो और वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में जांच करवाई जाएगी। इस दौरान क्लिप की सच्चाई को परखा जाएगा।
विज्ञापन
आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संबंधित पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही निलंबित कर मामले की छानबीन की जाएगी।
लोग अपनी शिकायत jtcp-vigilance-dl@nic.in पर मेल भी कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1064 व 1800111064 पर भी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा है कि यह हेल्पलाइन फोर्स में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में काफी हद तक सहायक होगी।